लालगंज (आजमगढ़ ) स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती (शिक्षक दिवस) के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में वीरेंद्र (गोरख प्रांत पर्यावरण प्रमुख एवं वरिष्ठ प्रचारक) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को शिक्षकों के मार्गदर्शन का महत्व बताते हुए डॉ. राधाकृष्णन के जीवन आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि यशपाल सिंह (जिला पर्यावरण संयोजक) ने पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के बीच के गहरे संबंध पर प्रकाश डाला। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक सक्षम भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वक्ताओं के रूप में संजय पाठक, लालबहादुर सिंह और दिनेश यादव ने शिक्षकों के समाज निर्माण में योगदान और उनके कर्तव्यों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजय बहादुर सिंह द्वारा किया गया, जबकि आभार ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रताप त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्या, भैया-बहन और कर्मचारीगण उपस्थित रहे, जिनमेंअंजू मौर्य, अनामिका सिंह, लक्ष्मी, मनीषा चौहान, प्रतिभा गौड़, प्रीति पांडेय, अवधेश तिवारी, विजय यादव, हृषिकेश तिवारी, रामनरेश यादव, रामनगीना सिंह, वीरेंद्र यादव, शरद दीक्षित, गिरधारी लाल और शेषमणि मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
