मुबारकपुर आज़मगढ़ मुबारकपुर विधानसभा में एक वित्तीय वर्ष में 5 करोड़ 42 लाख 55 हजार 588 रुपए में कराए गए विकास कार्य का लोकार्पण मुख्य अतिथि धर्मेंद्र यादव ने किया। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव में पूरे जिले के सभी सीटों पर उससे अधिक वोटो चुनाव जीतना है।भाजपा के लोंगो ने आरक्षण का लूट किया है और पी डी ए के लोंगो को पीछे गए।महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है।सठियांव की चीनी मिल के शिलान्यास और उदघाटन में नेता जी के साथ आने का मौका मिला था।ऐसी चीनी मिल कही नही है।चीनी मिल से बीजेपी के लोंगों को दिक्कते है।किसानों की समस्याओं से कोइ लेना देना नहीं है।चीनी की क़ीमत तो बढ़ गई।लेकिन गन्ने का मूल्य नही बढ़ा।सपा सरकार आई तो महिलाओ को 40 हजार प्रति वर्ष दिया जायेगा। विधायक अखिलेश यादव ने कहा की मुबारकपुर की धरती मेरी कर्मभूमि है और यहाँ की जनता मेरे लिए देव तुल्य है।अपने क्षेत्र के विकास के लिए जो निधि मिलती है उसका एक एक रुपया मैंने क्षेत्र के विकास पर किया है।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि आज का लोकार्पण कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया किसपा के लोग विकास कार्य करते हैं हमारे नेता का उद्देश्य है कि चारो तरफ विकास ही विकास दिखे। लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बलराम यादव,पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव,पूर्व मंत्री रामदुलारे राजभर ,विधायक संग्राम यादव,बेचई सरोज, नफीस अहमद,पूजा सरोज ,एच एन पटेल,जिलाध्यक्ष हवलदार यादव,पूर्व सांसद नंद किशोर यादव,पूर्व विधान परिषद सदस्य कमला प्रसाद यादव,राकेश उर्फ गुड्डू, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आशा यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमा यादव,महाप्रधान राधेश्याम भारती, वीरेंद्र यादव,जयराम यादव,अल्ताफ़ अंसारी शिशुपाल सिंह, सना परवीन, जियाउल्लाह अन्सारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष शोभनाथ यादव और संचालन बहादुर यादव ने किया।
