लालगंज (आजमगढ़ ) एकल विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं द्वारा क्षेत्राधिकारी कार्यालय लालगंज तथा पुलिस चौकी लालगंज पहुंच कर कार्यरत पुलिस के नौजवान भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखमय, समृद्धि मय एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं ब्यक्त किया। महिला शिक्षकों में कुसुम,रिंकू, नीरू, सरिता, अनीता, मंजू नगीना आदि मुख्य थीं। आजमगढ़ जिले में कुल एक सौ अस्सी एकल विद्यालय हैं। जिसमें कुल एक सौ अस्सी महिला शिक्षिकाएं बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का काम करती है। पवित्र रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस विभाग तथा सेना में कार्यरत भाई जो देश सेवा के कार्य में लगे होने के कारण अपने घर नहीं जा पाते हैं , उनकी कलाई सूनी न रहे इसलिए एकल विद्यालय की शिक्षिकाएं उन्हें रक्षा सूत्र बांधने का कार्य करती हैं।इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह, त्रिपुरेश पाठक, अमन तिवारी,मन्टू कुमार,प्रधान राम चन्द्र राम तथा सीओ लालगंज कार्यालय के पुलिस कर्मी आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे। रक्षाबंधन कार्यक्रम के पश्चात एकल विद्यालय की शिक्षिकाओं तथा भाग के अधिकारियों की एक बैठक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज पर संपन्न हुई। जिसमें एकल विद्यालयों की व्यवस्था के संबंध में विचार विमर्श हुआ। बैठक के मुख्य वक्ता कुबेर नाथ पांडेय ने कहा कि हमें ऐसे समाज का निर्माण करना है जो समता मूलक हो तथा धार्मिक विरासत को जीवंत रखें।
