फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर कस्बा के स्टेट बैंक के पास शनिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे सड़क हादसे में बाइक की टक्कर से 55 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।गंभीर अवस्था में उसे ट्रामा सेंटर में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे रिफर कर दिया।उसे जिले के लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक का पुत्र शुभम यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना के मठिया गांव निवासी गामा यादव (55 ) फूलपुर कस्बा स्थित विहारी स्वीट हाउस पर काम करता है।वह अभी एक सफ्ताह पूर्व यहां काम पर लगा था।गामा यादव शनिवार की रात काम करने के बाद पैदल अपने रूम पर जा रहा था।मुख्य मार्ग पर स्टेट बैंक के पास पहुंचा था। कि इसी दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित बाइक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए गामा यादव को टक्कर मार दी।गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो कर जमीन पर गिर गया।उसे ट्रामा सेंटर के रेफर करने के बाद लाइफ लाइन में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।बाइक चालक की पहचान नहीं हो सकी।कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।गामा यादव तीन भाइयों में सबसे छोटा था।उसके दो लड़की और एक लड़का है। घटना की जानकारी होने पर पत्नी शीला देवी और परिजनों का रो रो बुरा हाल है।
