लालगंज (आजमगढ़)। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों में विभागाध्यक्षों एवं संस्थान प्रमुखों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान कराया तथा उपस्थित लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।स्कूली बच्चों ने आकर्षक झांकियों के साथ प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में बच्चों के देशभक्ति नारों और कार्यक्रमों से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। ग्राम न्यायालय में दंडाधिकारी वैभव कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर क्षेत्राधिकारी भूपेश पाण्डेय, सौ शैया चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरजीत सिंह तथा नगर पंचायत में चेयरमैन प्रमिला यादव ने ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में दी बार एसोसिएशन में नगेंद्र सिंह, तहसील बार एसोसिएशन में सूर्यमणि यादव, सब रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रभारी सत्येंद्र गौड़, पुलिस चौकी में आर.एन. पाण्डेय तथा डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन में अध्यक्ष डॉ. एस.आर. सरोज ने ध्वजारोहण किया। सपा कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष राजनारायण यादव ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत की।सभी स्थानों पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। समारोह के दौरान लोगों में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
