लालगंज (आजमगढ़) उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम को नगर में तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें पुलिस विभाग के लोग शामिल थे।तिरंगा यात्रा तहसील परिसर से निकाला गया जो सिनेमा हाल तिराहे पर जा कर समाप्त हुआ।तिरंगा यात्रा में सभी अधिकारी अपने हाथ में तिरंगा ले कर चल रहे थे।तिरंगा यात्रा में उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा, क्षेत्राधिकारी भूपेश पाण्डेय, थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रविन्द्र नाथ पांडेय सहित पुलिस विभाग के कई लोग शामिल थे।
