फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इटकोहिया गांव में गुरुवार को कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय सेवक पुत्र बसन्ता की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि सेवक को कान से कम सुनाई देता था। रेलवे लाइन पार करते समय आजमगढ़ से दिल्ली की ओर जा रही कैफियात एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।मृतक के परिवार में दो पुत्रियां कुसुम व पुष्पा तथा दो पुत्र नरेंद्र व हरेंद्र है। बताया गया कि तीन बच्चों की शादी हो चुकी है,जबकि पुत्र हरेंद्र की शादी अभी नहीं हुई है।सेवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।घटना की सूचना पर पहुंची फूलपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
