मुबारकपुर आजमगढ़ मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सिकठी गांव में रविवार को घर से लापता मासूम का पोखरी में शव मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। विगत दिवस 31 जुलाई को सुबह घर पर खेलते समय लापता हो गया था कि आज रविवार को मासूम का शव कुछ दूरी पर पोखरी में मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट हेतु मोर्चरी हाउस जिला अस्पताल भेज दिया है। मुबारकपुर के सिकठी गांव निवासी मोहम्मद आरिज़ 5वर्ष पुत्र वहाबुद्दीन 31जुलाई को खेलते समय लापता हो गया था। परिजनों ने तभी तलाश खोज बीन कर रहे थे।आज गांव में ही घर से लगभग सौ मीटर दूरी पर स्थित पोखरी में मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पुलिस व भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और विधिक कार्रवाई करते हुए पीएम रिपोर्ट हेतु मोर्चरी हाउस जिला अस्पताल भेज दिया है।इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी निरीक्षक शशि चन्द चौधरी ने बताया कि पोखरी शव बरामद किया गया है।इस सम्बन्ध में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट हेतु मोर्चरी हाउस जिला अस्पताल भेज दिया है।
