लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय तहसील में शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता शीतला राय के ऊपर वादकारियों द्वारा किए गए हमले से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने हंगामा किया सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता विंध्यवासिनी राय ने मौके पर पहुंच कर अधिवक्ताओं को शांत कराया वहीं पुलिस वादकारियों को ले कर देवगांव कोतवाली चली गयी।देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चिरकिहित गाँव का कंचन बनाम उर्मिला वाद नायब तहसीलदार के न्यायालय में चल रहा था जिसमें नामांतरण आदेश पारित हो चुका है रामाश्रय आदि के आपत्ति पर उक्त नामांतरण आदेश स्थगित कर दिया गया है।आदेश स्थगित होने के बाद कब्जे को ले कर दोनों पक्ष में रस्साकशी चल रही थी शुक्रवार को दोनों पक्ष उपजिलाधिकारी से कोई आदेश कराना चाह रहे थे उपजिलाधिकारी ने मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने का आदेश कर दिया।वादी पक्ष द्वारा आपत्तिकर्ता व उनके अधिवक्ता पर परिसर में ही हमला कर दिया गया ।हमला की सूचना मिलते ही अधिवक्ता मौके की तरफ दौड़ पड़े ।वादी पक्ष के लोग उपजिलाधिकारी के विश्राम कक्ष में घुस गए।अधिवक्ता उक्त लोगों को बाहर निकालने की माँग करने लगे।सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिवक्ता विंध्यवासिनी राय व अन्य मौके पर पहुंच कर अधिवक्ताओं को शांत कराया।पुलिस वादी पक्ष के लोगों को कोतवाली ले गयी।वरिष्ठ अधिवक्ता शीतला राय घटना की लिखित सूचना देने की तैयारी कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।
