मुबारकपुर आज़मगढ़ विधानसभा मुबारकपुर क्षेत्र के सठियांव चौराहे पर बुधवार को दोपहर एक बजे नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष विनोद राय का प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ अपने नेता के आगमन के अवसर पर काफी उत्साहित दिखे । गोरखपुर क्षेत्र से भाजपा अध्यक्ष विनोद राय के बनते ही मुबारकपुर क्षेत्र में भाजपाइयों में काफी हर्ष का माहौल देखा गया। नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष यहां पहले चन्द्रशेखर ट्रस्ट जहानागंज पहुंचे थे। वहां से अपने काफिले के साथ सठियांव चौराहे पर पहुंचे जहां पर सठियांव ब्लाक प्रमुख पति अरबिंद सिंह व अजमतगढ़ ब्लाक प्रमुख पति मनीष मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर अपने नेता का स्वागत किया। ब्लाक प्रमुख पति अरबिंद सिंह ने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर हम अपने अध्यक्ष का हृदय से स्वागत करते और हमारा संगठन और मजबूत हुआ है। इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में अवश्य दिखेगा। हम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं कि अध्यक्ष का चयन सही किया गया है। इस अवसर सदस्य जिला पंचायत अजय प्रकाश सिंह, अशोक पांडेय, डा. चंद्रशेखर सिंह, दुर्गेश सिंह, विभा बरनवाल, सौरभ सिंह, दुर्गविजय यादव, सूरज सिंह, शिव गोविंद सिंह, सजीवन सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, शमशुद्दीन प्रधान, राधेश्याम सिंह, सुरेश जयसवाल, हरेन्द्र चौधरी, प्रभात रंजन सिंह, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
