आजमगढ़ कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने के आरोप में जीआरपी आजमगढ़ ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी युवक ने सरायमीर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन पर पत्थर मारा था जिससे खड़की का कांच टूट गया था।
उल्लेखनीय है कि पत्थरबाजी की घटनाओ की रोकथाम हेतु एवं पत्थरबाजो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के अनुक्रम में प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन द्वारा पत्थरबाजी की घटना को रोकने हेतु कार्यवाही करते हुए जीआरपी आजमगढ़ पर पंजीकृत मु.अ.सं. 05/2026 धारा 115(2),352, (351(3) बी.एन.एस. व 152 रेलवे एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त शनि कुमार 20 वर्ष पुत्र राजेश राम निवासी मंजीरपट्टी थाना सरायमीर को बुधवार को उ.नि. हेमन्त कुमार यादव, हे.का.विवेक त्रिपाठी, का. धीरज यादव, का. धनन्जय कुमार यादव थाना जीआरपी आजमगढ़ द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त शनि कुमार उपरोक्त को रेलवे स्टेशन आजमगढ़ के प्लेटफार्म नं. 02 के पश्चिमी छोर से गिरफ्तार गया । पकड़े गये अभियुक्त शनि कुमार उपरोक्त से पूछताछ करने पर बताया गया कि 30 जून को कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में सीट पर बैठने को लेकर कुछ यात्रियो के साथ गाली गलौज, मार पीट हो गया था जिससे गुस्से में शनि ने उन लोगो को जान से मारने की धमकी भी दिया था तथा पत्थर को ट्रेन के ऊपर चला दिया जिससे ट्रेन के खिड़की का शीशा टुट गया तथा कुछ यात्रियो को चोट भी आयी थी ।
