कार में 6 सवार गंभीर रूप से घायल,
इलाज के दौरान एक युवक की हुई मौत।
माहुल(आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत के वार्ड नं0 07मीराबाई वार्ड के 6 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर शनिवार रात को मोहर्रम के जुलूस व कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पवई के बहाउद्दीनपुर गए हुए थे कार्यक्रम खत्म होने पर रविवार भोर 4:00 बजे सुबह में माहुल घर वापस लौट रहे थे कि माहुल यूनियन बैंक के सामने एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कॉर्पियो के सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें स्कॉर्पियो में सवार चालक सहित सभी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये सभी घायलों को तत्काल फूलपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दो लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया आजमगढ़ जनपद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान सैयद मोहम्मद रजा अख्तर 25 की मौत हो गई सैयद मोहम्मद रजा अख्तर तीन भाइयों में छोटे थे माहुल में ही वल्डिंग मैटेरियल और हार्डवेयर की दुकान चलते थे, वहीं घायलों में महताब हसन 23,सैयद मो. तकरीर रजा 21, सैयद मोहम्मद रजा 23, सैयद मोहम्मद अब्बास रिजबी 23, शहरेयार हैदर 24, गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायल माहुल नगर पंचायत के मीराबाई वार्ड नंबर 7 के निवासी हैं। थानाध्यक्ष अहरौला मन्तोष सिंह ने बताया मृतक के परिवार के लोग पोस्टमार्टम नही चाहते है शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौप दिया गया है। अपने मजहब के अनुसार वह अपना क्रिया कर्म करेंगे वहीं ट्रक मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।।
