फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सहजेपुर पुलिया के पास बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।आजमगढ़ ले जाते समय जगदीशपुर के पास उसकी मौत हो गई।परिजन शव को लेकर कोतवाली पहुँचे पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के भाई रामपलट मौर्य ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सहजेपुर गांव का रहने वाला रामनारायण मौर्य (68)शनिवार को क़रीब पांच बजे प्रतिदिन की तरह माहुल रोड पुलिया चौराहा के पास जा रहे थे।जहाँ पहले से बालू से लदी ट्रक का ड्राइवर ट्रक को आगे ले जाने लगा तभी वह बालू लदे ट्रक की चपेट में आ गया।इससे उसका पैर बुरी तरह कुचल गया ट्रक की चपेट में आने से आस पास के दुकानदार चीखते-चिल्लाते दौड़े।मौके पर परिजन भी पहुंच गए एंबुलेस द्वारा सीएचसी भर्ती कराया गया।जहां डाक्टरो ने गंभीर हालत देख उसे रेफर कर दिया। आजमगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।वृद्ध की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है उसके एक पुत्र है पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ट्रक और ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
