चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही,खंभे उखड़े,पेड़ और पानी की टंकिया गिरी।
फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर तहसील क्षेत्र में बुधवार को आई आंधी-पानी और चक्रवाती तूफान ने जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया।तूफान के चलते कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए,जिससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और दर्जन भर गांव अंधेरे में डूब गए।फूलपुर तहसील क्षेत्र के भेड़िया बिहटा, मुण्डवर, हेमईपुर, पूरा नाजिर, भड़रिया, अनजान शहीद डारीडीहा सहित आदि गांव आसपास के दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।लगभग दो दर्जन से अधिक खंभे और बिजली के तार क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।तेज आंधी और चक्रवाती तूफान के कारण कई घरों के पतरे उड़ गए,पेड़ धराशायी हो गए तथा पानी की टंकियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। अचानक आए इस प्राकृतिक कहर से लोगों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।प्रधान भूषन यादव, सन्तोष मिश्रा, अभिमन्यु यादव, अकलैन खान, रोशन पाण्डेय,अच्छेलाल प्रजापति, रत्नाकर मिश्र, नदीम अहमद, रविन्द्र यादव का कहना है कि बिजली गुल होने से पेयजल आपूर्ति,मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे है।लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त लाइनों और खंभों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। वहीं संबंधित विभाग की टीमें क्षति का आकलन करने और बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटी हुई है।ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।पांच ट्रांसफार्मर और दो दर्जन पोल गिर गए है।फूलपुर एसडीओ भूप सिंह का कहना है कि बुधवार को आये चक्रवाती तूफान में दो दर्जन से अधिक विद्युत पोल गिर गए जिससे पांच ट्रांसफार्मर क्षति ग्रस्त हुए है इस चक्रवाती से विद्युत विभाग की काफी क्षति हुई है जिले से विद्युत पोल और क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर आते ही विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी
