लालगंज (आजमगढ़)देवगांव कोतवाली अन्तर्गत खनियरा गांव में चार माह पूर्व प्रधानाचार्य के घर हुई करोड़ रुपये की चोरी का पर्दाफाश करने में पुलिस अब तक सफल नहीं हो पायी।पर्दाफाश को कौन कहे अभी तक किसी उच्चाधिकारी द्वारा घटना स्थल का मुआयना भी नहीं किया गया।देवगांव कोतवाली अन्तर्गत खनियरा गांव निवासी सर्वेश मिश्रा पुत्र त्रिभुवन मिश्रा लालगंज में स्थित श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इण्टर कालेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य है।फरवरी माह में शादी में भाग लेने के लिए उनका पूरा परिवार जयपुर गया था।घर पर कोई नहीं था ।बाहर से देख रेख करने के लिए दो लोगो को लगाया गया था। 12फरवरी 26को रात्रि में लगभग 12बजे उनको सूचना मिली कि घर में चोरी हो गई है।सूचना मिलते ही सर्वेश मिश्रा वाहन से घर के लिए चल दिए।घर पहुंचने पर अंदर का माजरा देख कर उनका होश उड़ गया।जहाँ – जहां ताला लगा था सब टूटा पड़ा था।सर्वेश मिश्रा की माँ व पत्नी का लगभग एक करोड़ रुपए के जेवरात व हजारों रुपया नगदी सहित अन्य सामान गायब थे।घटना के दिन ही लालबहादुर सिंह के यहां भी चोरी हुई थी उसमें ज्यादा सामान चोरो के हाथ नहीं लग पाया था।चर्चा के अनुसार उसी दिन गाँव में दो बारात आयी थी डीजे के शोर शराबा में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया देवगांव पुलिस लालबहादुर सिंह के चोरी की सूचना दर्ज करके उसी में सर्वेश मिश्रा की चोरी का उल्लेख कर दिया जिसमें चोरी गए सामानों का विवरण दर्ज नहीं किया गया।इतनी बड़ी चोरी का अब तक खुलासा नहीं होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है देखना है कि पुलिस मामले का पर्दाफाश कर पाती है या ठंडे बस्ते में डाल देती है।
