आजमगढ़, 15 मई 2026 भाजपा नेता ओंकार पाण्डेय ने सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गयी अभद्र टिप्पणी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा नेताओं की अभद्र भाषा शैली उनकी राजनीतिक हताशा और मानसिक दिवालियापन का प्रमाण है। प्रधानमंत्री का अपमान अकेले प्रधानमंत्री का ही अपमान नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का अपमान है, जिसे जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता जाने के बाद से समाजवादी पार्टी पूरी तरह बौखला गयी है। सपा के पास जनता से जुड़े मुद्दे खत्म हो चुके हैं, इसलिए सपा नेता अब गाली गलौज, जातीय विद्वेष और अभद्र बयानबाजी के सहारे अपनी राजनीति जिंदा रखने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। ओंकार पाण्डेय ने कहा कि कभी ब्राह्मण समाज का अपमान, कभी प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी यही सपा का असली चरित्र है। सपा नेताओं की गुंडागर्दी जहरीली भाषा और अराजक मानसिकता से उत्तर प्रदेश की जनता पूरी तरह ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रदेश की जनता सपा के अहंकार और गुंडागर्दी की राजनीति का पूरी तरह सफाया कर यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में पुनः भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनायेगी।
