आजमगढ़ मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बगहीडाड में मंगलवार को नवनिर्मित बनकट पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन किया गया। आजमगढ़ मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर गोरखपुर हाईवे पर बने इस चौकी भवन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को और मजबूती मिलेगी।उद्घाटन कार्यक्रम में एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ पुलिस उपाधीक्षक/प्रभारी निरीक्षक श्री शशि मौली पाण्डेय, चौकी प्रभारी सौरभ सिंह, ज्योतिषाचार्य पं० कृपामणि तिवारी जी और क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर चौकी का शुभारंभ किया गया।एसपी सिटी ने कहा कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनी इस नई चौकी से आसपास के गांवों में त्वरित पुलिस सहायता मिलेगी और अपराध पर अंकुश लगेगा। उन्होंने चौकी स्टाफ को जनता से मित्रवत व्यवहार और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने चौकी निर्माण और उद्घाटन पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए बड़ी राहत बताया।
