फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर ऑटो में सवार महिलाओं को बातों में उलझाकर चोरी करने वाली तीन महिलाओं को फूलपुर पुलिस ने मकसूदिया शिव मंदिर के पास से रविवार को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए जेवर,नकदी और अन्य सामान बरामद किया है।चरन देवी पत्नी अनीश निवासी ग्राम गोला थाना गोला जनपद रोहतास विहार सोनम पत्नी रुदल निवासी शान्ति नगर बस स्टैण्ड थाना टाउन जनपद बक्सर बिहार एक बाल अपचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से दो जोड़ी चांदी की पायल,दो जोड़ी बिछिया,एक नाक की कील,1740 रुपये नकद,एक ब्लेड,दो चाबियां, उर्मिला का आधार कार्ड और एक बड़ी सेफ्टी पिन बरामद की है।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे हरियाणा से आकर विभिन्न क्षेत्रों में सवारी वाहनों में महिलाओं को निशाना बनाती थी।वे बातों में उलझाकर उनके जेवर और पर्स चोरी कर फरार हो जाती थीं और रात में झोपड़-पट्टियों में रुकती थी। कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
