संदिग्ध माहुल(आजमगढ़)।अहरौला थाना क्षेत्र के कन्दरा गाँव निवासी 32 वर्षीय युवक ने बुधवार को जौनपुर जिले के शाहगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूद कर जान दें दिया। जैसे ही घटना की सूचना स्वजनों को हुई कोहराम मच गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक का शव आया तो स्वजनों के करुण क्रंदन से ग्राम वासियों की आँखें नम हो गई। शाम को स्वजनों ने शव का अंतिम संस्कार दुर्वासा धाम के श्मशान घाट पर कर दिया। मृतक दिलीप यादव उम्र 32 वर्ष पुत्र राम भूवाल यादव के बड़े भाई मनोज यादव प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। पांच मई को उनके चचेरे भाई संदीप यादव की शादी थी। शादी के दिन ही सुबह किसी बात को लेकर अपने स्वजनों से नाराज होकर वह चला गया। बुधवार शाम को शाहगंज रेलवे पुलिस का फोन उनके पिता भूवाल के पास आया तब घटना की जानकारी हुई और स्वजनों और ग्राम वासियों में कोहराम मच गया। शादी की खुशी गम में बदल गई। मृतक दिलीप की मां की पहले ही मौत हो चुकी है।।
