फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के गोबरहा गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर सोमवार को सुबह करीब आठ बजे एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।घटना के समय युवक निर्माणाधीन मकान को देखने जा रहा था।घायल के पिता राजेश ने कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार ऋषभ उर्फ धर्मेंद्र सोमवार को सुबह अपना निर्माणाधीन मकान का कार्य देखने जा रहा था,तभी रास्ते में गंगू उर्फ पुष्पेंद्र और उसका साथी सत्यम ने उसे रोक लिया। गाली-गलौज और विरोध के बीच आरोपियों ने ऋषभ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।चाकू युवक के पेट और बांह में लगने से वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया।युवक को खून से लथपथ देख हमलावर मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने घायल को फूलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उसकी स्थिति सामान्य है। कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि लड़की का मामला है आरोपी साइको से ग्रसित है।दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
