फूलपुर आजमगढ़ फूलपूर ब्लाक के नवागत खण्ड विकास अधिकारी फूलचंद सरोज ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। नवागत बीडीओ ब्लाक सभागार में कर्मचारियों के साथ बैठक की और विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।बैठक में नवागत बीडीओ फूलचंद सरोज ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड,फार्मर रजिस्ट्री मनरेगा और गो शालाओं की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर गो शालाओं में भूसा और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। पंचायत भवनों,सामुदायिक शौचालयों और स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित आरसी केंद्रों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।पंचायत अधिकारी रोस्टर के अनुसार पंचायत भवनों पर बैठकर तथा महत्वपूर्ण कार्यों का संपादन करे।इस दौरान उन्होंने सभी योजनाओं का प्रभावी एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के सख्त आदेश दिए।उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। साथ ही लोगों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण करना भी उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।इस अवसर पर एडीओ पंचायत राम मिलन यादव,गौरव यादव,राजीव मौर्य संजय सिंह,विजय चन्द यादव गुलाबचंद शर्मा,अरुण कुमार, सुनील कुमार,रविंद्र,जीतेन्द्र मोदनवाल,ओमप्रकाश,सहित सभी कर्मचारी मौजूद थे।
