माहुल(आजमगढ़)। रविवार को सुबह सात बजे नगर कार्यालय के सामने ई ओ अवधेश मिश्र के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करने के बाद 28सफाई कर्मी पूरी तरह से हड़ताल पर चले गए जिससे नगर के विभिन्न वार्डो में जगह जगह कूड़ों का ढेर लगा रहा। गन्दगी का अम्बार लगे होने से दुकानदारों और आम नागरिकों को दुर्गंध से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर सफाई नायक और सभी कर्मियों का कहना है कि जब तक ई ओ साहब अपनी गलती की माफी नहीं मांगते तब तक सफाई कार्य बाधित रहेगा।।
