
आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर बाजार स्थित शिव बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को नारी शक्ति अभियान के तहत नारी शक्ति, नारी सुरक्षा व नारी स्वावलंबन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया । महिला हेड कांस्टेबल ममता सिंह ने छात्राओं से रूबरू होते हुए बताया कि इस अभियान में
बालिकाओं/महिलाओं के साथ हो रहे विभिन्न प्रकार के अपराधों को रोकने, साइबर क्राइम एवं बाल विवाह की रोकथाम, घरेलू हिंसा, बाल श्रम की रोकथाम तथा बालिकाओं/महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अभियान चलाकर लोगाें को संचालित हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1098 चाइल्ड लाइन, 1090 महिला हेल्पलाइन तथा 112 पुलिस सहायता का प्रचार-प्रसार कर आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। आप लोग भी जागरूकता अभियान में शामिल होकर अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें, और अपने स्वयं जागरूक रहें, ममता सिंह ने छात्राओं को बताया कि जागरूकता फैलाने की दृष्टि से मुख्य स्थानों पर बैनर व पोस्टर भी लगवाए जा रहे हैं। प्रधानाचार्य शशि कमार सिंह एवं समस्त अध्यापकों के साथ मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी
सुरक्षा, नारी सम्मान, महिला तथा बच्चों के प्रति हिंसा के प्रकार से संबंधित कानूनों एवं प्राविधानों तथा कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूकता और सुरक्षा संबंधी जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई। नारी सशक्त तो देश सशक्त विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें समस्त छात्राओं ने प्रतिभाग किया।