प्लेटफार्मो पर जीआरपी, आरपीएफ एवं डॉग स्क्वॉड संयुक्त टीम ने किया सघन चेकिंग
आजमगढ़ आगामी होमगार्ड परीक्षा एवं यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शुक्रवार को रेलवे स्टेशन आजमगढ़ पर जीआरपी, आरपीएफ एवं डॉग स्क्वॉड टीम की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, यात्री हाल, टिकट काउंटर तथा आने-जाने वाली ट्रेनों में गहन जांच की। चेकिंग के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ट्रेनों एवं प्लेटफॉर्म पर होने वाली घटनाओं जैसे लूट, चोरी, छिनैती, जहरखुरानी तथा अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी होमगार्ड परीक्षा एवं शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके। चेकिंग अभियान में प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन, उपनिरीक्षक धर्मराज, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार यादव, नवनीत कुमार मिश्रा, अजय कुमार यादव, धीरज कुमार यादव, कांस्टेबल मोहम्मद मिराज, महिला हेड कांस्टेबल सरिता पांडे, हेड कांस्टेबल विवेक त्रिपाठी, महिला कांस्टेबल सुमन यादव एवं सुनीता साहनी सहित डॉग स्क्वॉड एवं अन्य सुरक्षा टीम के सदस्य मौजूद रहे फोटो। रेलवे स्टेशन आजमगढ़ पर शुक्रवार को आगामी होमगार्ड परीक्षा एवं यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जीआरपी, आरपीएफ एवं डॉग स्क्वॉड संयुक्त टीम ने चलाया सघन चेकिंग ।
