फूलपुर आजमगढ़ डाक विभाग उपमंडल फूलपुर के डाक निरीक्षक सीपी मौर्य का अन्यत्र स्थानांतरण होने पर मंगलवार की शाम फूलपुर डाकघर परिसर में उपडाकपाल राजेश चौहान की अध्यक्षता में विदाई तथा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।इस दौरान डाक कर्मचारियों ने डाक निरीक्षक सीपी मौर्य और नवागत डाक निरीक्षक पंकज भारती को माल्यार्पण कर और बुके देकर सम्मानित किया।उपडाकपाल राजेश चौहान ने कहा कि डाक निरीक्षक सीपी मौर्य का कार्यकाल सराहनीय रहा। संचालन कर रहे शाखा पोस्ट मास्टर मेजवां आर हुसैन ने कहा कि डाक निरीक्षक सीपी मौर्य ने डाक सेवाओं को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया।उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला उनका व्यवहार सभी के प्रति सहयोगात्मक रहा। डाक निरीक्षक सीपी मौर्य ने कहा आप सबका यह स्नेह,यह अपनापन मेरे लिए अनमोल है। यहां की मिट्टी,यहां के लोग और डाक साथी सभी ने परिवार जैसा प्यार दिया।इसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। नवागत डाक निरीक्षक पंकज भारती ने कहा कि ट्रांसफर नौकरी की एक प्रकिया है। ड्यूटी तो कही भी की जा सकती है लेकिन यहां के लोगों ने जो सम्मान दिया है वह हमेशा दिलो में रहेगी।मै आश्वस्त करता हूँ कि आप लोगो के सम्मान में कभी कमी नहीं आने दूंगा।इस मौके पर अजीत कुमार,प्रमोद यादव,प्रेम शंकर,अमित सिंह, प्यारे लाल,योगेश रावत,उमेश कुमार,विनोद यादव,विकास, अशोक पांडेय,रामसरन,खुश्बू जमशेद अहमद, प्रेम चौहान, देवेंद्र सिंह, राजकुमार, विपिन सिंह, विश्वेंद्र, राजीव विश्व कर्मा, प्रवीण मौर्य, उमेश यादव, मनोज कुमार, राजेंद्र प्रसाद, लवकुश आदि लोग मौजूद रहे।
