लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय तहसील के उपजिलाधिकारी का वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में ले कर अधिवक्ताओं ने सोमवार को आपात बैठक करके उपजिलाधिकारी के कृत्यों की घोर निंदा किया।मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाले गए जुलूस में उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा के शामिल होने नीली पट्टी लगा कर नारेबाजी करने का वीडियो क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है।। वीडियो के संज्ञान में आने पर दी बार एसोसिएशन की एक आपात बैठक नगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई।बैठक में उपजिलाधिकारी द्वारा जुलूस में नीला पट्टा लगा कर नारेबाजी करने के कृत्य की घोर निन्दा की गई तथा निन्दा प्रस्ताव उपजिलाधिकारी सहित जनपद के उच्चाधिकारियों सहित राजस्व परिषद व मुख्य मंत्री को भेजने तथा स्थानांतरण तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया।बैठक में प्रसिद्ध नरायन सिंह, अशोक कुमार अस्थाना,इंद्रभानु चौबे,संजय कौशिक, विनय चतुर्वेदी,दयाशंकर सिंह, संतोष कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, नित्यानंद सिंह,सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।संचालन मंत्री सुनिश कुमार श्रीवास्तव ने किया।
