फरिहा आजमगढ़ l निजामाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रीवा बभनगावा गांव में आज एक अनोखा मामला देखने को मिला ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह ने असहाय बनवासी लड़की का स्वयं के पैसे से भव्य तरीके का आयोजन करके शादी संपन्न कराया l जानकारी के मुताबिक नंदिनी वनवासी सुपुत्री स्वर्गीय सर्वेश बनवासी जो की एक असहाय और निर्धन लड़की है जिसकी शादी के लिए विधवा मां दर-दर भटक रहे थे जानकारी होने के उपरांत ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह ने आगे जाकर पहल की और लड़के के घर जाकर स्वयं शादी छोटू बनवासी सुपुत्र श्री भोला बनवासी ग्राम गुड़ाई पोस्ट सुजानीपुर जनपद जौनपुर के घर जाकर तय किया तिथि के अनुसार 19 अप्रैल को शादी होना सुनिश्चित हुआ ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह और मंडल अध्यक्ष मनीष राय के नेतृत्व में शादी का आयोजन भव्य तरीके से आयोजित किया गया और अपने आशीर्वचनों से लड़की को सभी घरेलू उपयोगी सामान देकर विदाई की गई इस मौके पर सोनू राय प्रेमचंद राय मनीष राय चंचल रुदल यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे
