फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बैसडीह गांव स्थित अमृत सरोवर के पास शनिवार को शाम लगभग छह बजे के करीब पति ने पत्नी को प्रेमी संग जाते हुए देख लिया पहले से घात लगाए पति ने उसके प्रेमिका को कट्टे से प्रहार कर दिया जिससे प्रेमी के हाथ में गोली लगी और वह घायल हो गया।आरोपी मौके से फरार हो गया।इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस को बुलाया और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार अंजली 32 का कोतवाली क्षेत्र के कतरा कुटिया आंखूपुर में मायका है।उसकी शादी कप्तानगंज थाना के मेनमवली गांव के केसरी चौहान से हुई थी।महिला काफी दिनो से अपने मायके कतरा कुटिया रहती थी। उसके दो लड़की और एक लड़का है,शनिवार को महिला रमेश कुमार 30 निवासी पेंडरा सरायमीर के साथ दवा लेकर घर जा रही थी।जैसे ही वे बैसडीह अमृत सरोवर के पास पहुंचे पहले घात लगाए पति और दो साथी घात बैठे थे।इस दौरान पति और प्रेमी के साथ जमकर हाथापाई हुई और पति ने तमंचा से प्रहार कर दिया गोली प्रेमी के दाएं हाथ में लगी गोली आवाज सुन काफी लोगों की भीड़ जुट गए इस बीच मौका पाकर आरोपी फरार हो गया।स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी,घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सीओ किरन पाल सिंह और कोतवाल सच्चिदानंद कर जाँच कर रहे है।
