लालगंज (आजमगढ़)समाजवादी पार्टी विधानसभा लालगंज की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय लालगंज पर विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव की अध्यक्षता मे की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए राजनरायन यादवयादव ने कहा कि आज भाजपा की सरकार हर मुद्दे पर फेल है आज विकास की बात न होकर केवल अनावश्यक मुद्दो को हवा दी जा रही है ।आज गांवो मे बिजली की आपूर्ति नही हो पा रही लोग गर्मी मे परेशान है ।पीडीए के लोगो के साथ आज अन्याय और अत्याचार लगातार हो रहा है ।उत्तर प्रदेश की जनता आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाहो से देख रही है ।लोकसभा मे महिला आरक्षण के नाम पर पिछड़ी जाति ,अनुसूचित जाति व अल्पसंख्यक की महिलाओ की अनदेखी करने वाला बिल न पास होना पीडीए व इंडिया गठबंधन की बहुत बड़ी जीत है। बैठक मे उपाध्यक्ष संदीप राय सोनू ,अमित कन्नौजिया ,सोशल मीडिया प्रभारी शाह आलम, गणेश मौर्य ,सहतू प्रजापति ,नूर आलम ,अशोक प्रजापति ,रम्मन यादव ,अजीम अहमद, राजू यादव ,मोहम्मद शाहिद ,रामआसरे राम, विनोद यादव ,अमरजीत यादव, साहबलाल यादव ,जोगी यादव, कृष्ण कुमार यादव आदि लोग उपस्थित थे
