फूलपुर आजमगढ़ भारत की जनगणना 2027 फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रथम बैच का प्रशिक्षण शुरू हो गया है।जनगणना के पहले चरण में मकान सूची करण के कार्य के लिए प्रगणकों, सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण की शुरूआत बृहस्पतिवार से कस्बा स्थित फरहान कॉनवेंट पब्लिक स्कूल और एलपीजी इंटर कॉलेज में तहसील स्तर पर शुरू हो गया है।इस दौरान दूसरे दिन शुक्रवार को भी दोनों स्कूलों में प्रशिक्षण जारी रहा।इस दौरान प्रशिक्षण प्रभारी एसडीएम अशोक कुमार और तहसीलदार राजीव कुमार ने कहा कि जनगणना विकास योजनाओं की रीढ़ है।इसलिए इसमें लापरवाही न बरतें। अधिकारियों ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जनगणना कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी और शत-प्रतिशत डिजिटल(सीएमएमएस पोर्टल) तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि प्रगणक व सुपरवाइजर का प्रथम बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 से 18 अप्रैल तक चलेगा,द्वितीय बैच 20 से 22 अप्रैल,तृतीय बैच 23 से 25 अप्रैल तक चलेगा। इसमें प्रगणक और पर्यवेक्षक को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूची करण का फील्ड कार्य करेंगे।उन्होंने जनगणना राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।कहा की लोग स्व गणना पोर्टल डाउनलोड कर घर बैठे पंजीकरण कर सकते है इस मौके पर फील्ड ट्रेनर मान बहादुर सिंह, धर्मेंद्र यादव, जगदंबाराम पाल, राम प्रताप, राम नवल, राजेश, अजय हरिकेश आदि मौजूद रहे।
