लालगंज (आजमगढ़)स्थानीय नगर के लोहियानगर मोहल्ले में बिना अनुमति के डा भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति रखने की सूचना पर उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया ।मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। मंगलवार को अम्बेडकर जयंती के अवसर पर लोहियानगर मोहल्ले के लोगों अंबेडकर की मूर्ति रख कर माल्यार्पण आदि किया । बुधवार को मोहल्ले के लोगों ने जानकारी होने पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस को सूचना दिया ।सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा ,क्षेत्राधिकारी भूपेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर बिना अनुमति के रखे गए मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया ।मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है । मूर्ति रखे जाने को ले कर दोनों पक्ष अलग अलग तरह का बयान दे रहे है । फिलहाल मौके पर शांति बनी हुई है ।
