आजमगढ़। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को सेक्टर गढ़वल कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेक्टर प्रभारी मेवा लाल यादव व अमित यादव ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहेब की प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डॉ. अंबेडकर के महान विचारों, सामाजिक समरसता, समानता व न्याय के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया। सेक्टर प्रभारी मेवा लाल यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का प्रेरणादायी जीवन हमें यह संदेश देता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास, परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। अंबेडकर जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि एक समतामूलक, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण हेतु प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में बाबा साहेब के अमूल्य योगदान को नमन किया गया। इस मौके पर पिंकू यादव, राधे यादव, रामप्यारे यादव प्रधान, सुरेश यादव, अर्जुन चौहान, रामचंद्र चौहान, श्यामा चौहान, जसवंत चौहान, विनोद विश्वकर्मा, सुरेश राम, सुधीर विश्वकर्मा, बच्चे लाल, यासिर शेख, मैन यादव, मुन्ना यादव, मतई राजभर, मुकेश यादव, संजय मौर्य, महताब आलम, हरी चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
