फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर स्थित डॉक बंगला के सामने लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात आकाशीय बिजली से क्षतिग्रस्त हो गया है।इस घटना के कारण संबंधित क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई।इसके चलते पशु अस्पताल, ब्लाक,डाकघर,सहित सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। इसकी जानकारी लाइनमैन ने अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह को दी मंगलवार को सुबह ट्रांसफरफर की जांच की गई जिससे स्पष्ट पता चला कि आकाशीय बिजली गिरने ट्रांसफार्मर जल गया।अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मोबाइल ट्रांसफार्मर लगा कर बुधवार को अपराह्न लगभग तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
