लालगंज (आजमगढ़ ) गेहूं विक्रय करने के लिए किसानों को बोरा न मिलने से किसान इधर- उधर भटक रहे है। गेहूं की बिक्री करने के शासन व प्रशासन द्वारा आए दिन – तरह की बयानबाजी की जा रही है वहीं किसानों को गेहूं विक्रय करने के लिए बोरा की आवश्यकता है क्रय केंद्रों पर किसानों को बताया जा रहा है कि पूरे जिले में बोरा नहीं है ।सोफीपुर गांव निवासी दीपक राय बोरे के लिए काफी भागदौड़ किए परंतु कही से बोरा उपलब्ध नहीं हो पाया उन्होंने जिला प्रशासन से क्रय केंद्रों पर अविलंब बोरा उपलब्ध कराने की माग किया है
