मुबारकपुर आजमगढ़ आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर क्षेत्र में स्थित सबा कॉन्वेंट स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), नई दिल्ली से मान्यता मिल गई है। इस खबर से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार नर्सरी से 10+2 तक एडमिशन शुरू हो गया है। यहां बच्चों को अच्छी और बेहतर शिक्षा दी जा रही है। स्कूल में अनुभवी शिक्षक हैं, जो बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके अच्छे संस्कार और विकास पर भी ध्यान देते हैं। विद्यालय में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जिससे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल ज्ञान भी मिलता है। स्कूल का माहौल साफ-सुथरा, सुरक्षित और अनुशासित है, जिससे बच्चों को सीखने में आसानी होती है। स्कूल के मैनेजर अफरोज़ अहमद ने बताया कि उनका उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा और अच्छी सुविधाएं देना है, ताकि वे आगे चलकर अपने परिवार और देश का नाम रोशन करें। अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों का एडमिशन समय पर कराएं और इस अच्छे स्कूल का हिस्सा बनें। सबा कॉन्वेंट स्कूल जहां अच्छी शिक्षा के साथ आधुनिक सुविधाएं भी मिलती हैं।
