लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय नगर में नाना के घर पढ़े पले प्रशान्त कश्यप का पीसीएस 2024 में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन होने से परिजनों सहित इष्ट मित्रों में प्रसन्नता व्याप्त है लोग घर पहुंच कर नानी, मामा , व मां को बधाई दे रहे है। स्थानीय नगर निवासी गायत्री देवी की शादी तहसील क्षेत्र के गड़ौली गांव में हुई थी।उनके पास एक पुत्री ज्योत्सना कश्यप तथा तीन पुत्र आलोक कश्यप, प्रशान्त कश्यप व स्वप्निल कश्यप है।पति के निधन के बाद से गायत्री देवी अपने बच्चों के साथ मायके में ही रह रही है। प्रशान्त कश्यप की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर व सरस्वती विद्या मंदिर से हुई है ।वह शुरू से ही मेधावी रहा है ।इस समय जेएनयू से पीएचडी कर रहा है । पीसीएस 2024 के परीक्षा में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन होने की सूचना मिलते ही ननिहाल में जश्न का माहौल बना हुआ है।लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे है वहीं प्रशांत दिल्ली है उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने नानी, मां, मामा व भाई बहन गुरुजनों व मित्रों को देते हुए बताया परिश्रम से सफलता मिलती है मैने किताबों से ज्यादा समाज से सीखा है।समाज के प्रति संवेदनशील होना प्रेरक का कार्य करता है। प्रशान्त की बहन मेजर रैंक में कोलकाता में तथा बड़ा भाई चंदौली में एपीओ के पद पर कार्यरत है।वहीं छोटा भाई तैयारी कर रहा है ।प्रशांत के चयन से पूरे नगर में प्रसन्नता व्याप्त है।
