फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खुटौली गांव के पास तमसा नदी में डूब कर संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।मामला 18 मार्च 2026 को युवती की तमसा नदी में डूब कर मौत से जुड़ा है।कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद ने बताया कि खुटौली गांव की शिवानी (15) पुत्री मनोज 15 मार्च को घर से अचानक लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद युवती का पिता मनोज ने 16 मार्च को कोतवाली में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।युवती का शव तमसा नदी में उतराया मिला था।शव को पोस्मार्टम में भेजा गया था।पोस्मार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत नदी में डूबने से हुई है।इस रिपोर्ट से परिजन संतुष्ट नहीं थे।मृतका के परिजनों ने डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है उसको मार पीट कर हत्या कर नदी में फेक दिया गया है।शिकायत के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को एसडीएम निजामाबाद,सीओ फूलपुर किरण पाल सिंह,और कोतवाल सच्चिदानंद की मौजूदगी में कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया है।
