अहरौला-आजमगढ़ थाना अहरौला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का सफल अनावरण कर चार महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी गया माला व लॉकेट भी बरामद किया है। यह मामला 16 मार्च 2026 को ग्राम खानपुरचंदू निवासी रामचन्दर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी माता के गले से अज्ञात महिलाओं द्वारा माला व लॉकेट चोरी कर लिया गया है। इस पर थाना अहरौला में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान उपनिरीक्षक नितेश कुमार चौबे ने टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन रात करीब 9:57 बजे थाना परिसर से चारों अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी गया माला व लॉकेट बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर सील कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं में मीना (38 वर्ष), निवासी सउरदवा मित्तूपुर, थाना पवई, आजमगढ़,अर्चना (45 वर्ष), निवासी सउरदवा मित्तूपुर, थाना पवई, आजमगढ़,अनुष्का (25 वर्ष), निवासी पोखरवा, थाना मछलीशहर, जौनपुर,पिंकी (22 वर्ष), निवासी पोखरवा, थाना मछलीशहर, जौनपुर चारो को गिरफ्तार कर लिया गया एव मु0अ0सं0 068/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस की कार्रवाई थाना अहरौला,जनपद आजमगढ के द्वारा की गई। इस कार्यवाई में पुलिस टीम उ0नि0 नितेश कुमार चौबे महिला कांस्टेबल अनामिका कुशवाहा,महिला कांस्टेबल नेहा शुक्ला आदि शामिल रहे पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
