फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर ईद के मद्देनजर कोतवाली परिसर में सीनियर सब इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी और सुधीर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक हुई।बैठक में आपसी सौहार्द व शांति से त्योहार मनाए जाने की अपील की गई। दिनेश कुमार त्रिपाठी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही ईद के त्योहार को सौहार्द के साथ मनाने को कहा।ईदगाह अथवा मस्जिद में नमाज अदा करे।सड़कों पर कदापि नमाज न पढ़े।किसी भी तरह की समस्या आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करे।सभी पर्व शांति का संदेश देता है।ईद का पर्व परंपराप्त गत ढंग से मनाए।इस अवसर पर अजय जयसवाल, मोहम्मद आरिफ, अयाज खान, तैयब शेख, सूफियाना अंसारी, राजेश यादव, इम्तियाज, इफ्तेखार, जिशान आदि लोग मौजूद थे।
