माहुल(आजमगढ़)। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के 185 पर शनिवार को सुबह 6बजे दिल्ली से आ रही एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई जिसमें बोलोरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें सवार 6 लोगों में एक की मौत हो गई ड्राइवर सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें यूपीडा पुलिस द्वारा तत्काल सहायता पहुंचाने हुए घायलों को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पहुंचाया गया जहां पर गंभीर रूप से घायल अफसार पुत्र अलाउद्दीन उम्र 30 वर्ष,और सिकंदर पुत्र नियाकत उम्र 30 वर्ष,सज्जाद पुत्र सदरे आलम 25 वर्ष, अंसार पुत्र अलाउद्दीन 30 वर्ष, सादिक पुत्र अलाउद्दीन 22 वर्ष और चालक सुधाकर पुत्र संतबक सभी लोग बिहार के अररिया जिला के ग्राम चोरही थाना विन्दौल के रहने वाले हैं। यह सभी लोग बोलेरो से दिल्ली से अपने घर जा रहे थे बिहार की 185 नंबर पर अचानक इनकी बोलोरो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिसमें आजमगढ़ ले जाते समय इलाज के लिए सिकंदर पुत्र नियाकत 30 वर्ष की मौत हो गई और अपसार पुत्र अलाउद्दीन की हालत गंभीर बनी हुई है सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है बोलेरो को हाइड्रा द्वारा टोचन करके 182 नंबर टोल प्लाजा पर खड़ी करा दिया गया है।।
