फूलपुर।स्थानीय गैस गोदाम पर बृहस्पतिवार को गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।हालत यह रही कि सैकड़ों लोग करीब सौ मीटर लंबी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों में गैस समाप्त हो जाने के कारण लोग सुबह से ही खाली सिलेंडर लेकर गोदाम पर पहुंच गए,लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी गैस मिलने को लेकर अनिश्चितता बनी रही।भीड़ अधिक होने के कारण कई लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा।हालत यह है कि बिना मोबाइल से बुक किए गैस मिलना मुश्किल हो गया है वही बुकिंग किए जाने पर मैसेज भी नहीं आ रहा है।जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।राजेश,पंकज पांडेय, अफसर, सुनील, अखिलेश, विशाल, राकेश, उषा, राजकुमार, नीरज,दिनेश,अखिलेश सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि कई दिनों से गैस की आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही गैस की व्यवस्था नहीं हुई तो घरों में भोजन बनाने का संकट खड़ा हो सकता है।स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि उपभोक्ताओं को इस तरह की परेशानियों से राहत मिल सके।फूलपुर इंडियन गैस एजेंसी मालिक एमएलसी विजय पाठक ने बताया कि गैस की नियमित आपूर्ति हो रही ग्राहकों को आन लाइन बुकिंग पर गैस दी रही है। सिर्फ जिनका केवाईसी नहीं है वे लोग अपना केवाईसी करा ले।ताकि उन्हें गैस सिलेंडर लेने में समस्या ना उठनी पड़े।अगर कोई समस्या आती है तो एजेंसी पर संपर्क करें।
