फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले गांव में पंचायत राज विभाग से कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा करने के लिए मंडल के उप निदेशक पंचायती राज अभय कुमार शाही फूलपुर ब्लाक में पहुंचकर योजनाओं की प्रगति की जानकारी लिया। इसके पूर्व उन्होंने ब्लॉक परिसर में पौध रोपण किया।समीक्षा बैठक में उन्होंने शौचालय व अंत्येष्टि स्थलों सहित अन्य कार्यों के निर्माण में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।कहा कि हर हालत में अधूरे पड़े कार्यों को 31 मार्च के अंदर अवश्य पूरा करा ले।सचिवों को निर्देशित किया कि वे ग्राम पंचायत सदस्य के साथ बैठक कर गांव में विकास कार्यों का प्रस्ताव लेकर कार्य योजना बनाए।ईदीपुर गांव में बन रहे अंत्येष्टि स्थलों सहित विभिन्न कार्य पूरा होने में हो रही लेट लतीफी पर प्रगति बढ़ाने के लिए कहा।अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण के मामले में जो भी अड़चनें आ रही है उनको दूर किया जाए और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराए जाएं।उन्होंने निर्माण कार्य होने के बाद कार्य पूर्ति का प्रमाण पत्र भी लेने के निर्देश सहायक विकास अधिकारियों को दिए।कार्यों को समय से व गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कराया जाएगा।इस मौके पर बीडीओ इशरत रोमेल, लेखाकार जीतेन्द्र मोदनवाल, संजय सिंह, राममिलन यादव, गौरव यादव, सचिव सुनील कुमार, खुशबू सिंह, बृजेश यादव, गुलाब शर्मा सहित सभी कर्मचारी मौजूद थे।
