त्योहार में खलल डालने वालो पर होगी सख्त कार्यवाही सीओ किरन पाल सिंह ने दी चेतावनी
फूलपुर।आजमगढ़ होली और रमजान के त्यौहार को देखते हुए फूलपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ फूलपुर किरन पाल सिंह ने किया।इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए प्रधानों, ग्रामीणों और सम्मानित नागरिकों से होलिका दहन और होली के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई।सीओ ने उपस्थित लोगों से कहा कि यदि किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं,ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद ने ग्रामीणों और संभ्रांत नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की उद्दंडता क्षम्य नहीं होगी।क्षेत्र में मिली-जुली आबादी होने तथा रमजान के पवित्र माह को देखते हुए उन्होंने विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के दौरान मस्जिदों पर या जो लोग रंग नहीं खेलना चाहते है,उन पर जबरन रंग न डाला जाए।साथ ही शराब या अन्य नशे का सेवन कर सड़कों पर घूमने और हुड़दंग करने से बचने की हिदायत दी गई।कोतवाली प्रभारी ने कहा कि नशे की हालत में छोटी-छोटी बातें भी बड़ा रूप ले सकती है।जिससे माहौल खराब हो सकता है। किसी भी प्रकार की समस्या या विवाद की स्थिति में तत्काल कोतवाल सीओ या एसडीएम को सूचना देने की अपील की गई।इस मौके पर अजय जायसवाल,मोहम्मद आरिफ़ प्रधान ओबेदुल्ला,रविन्द्र यादव, अमित यादव,सहित आदि लोग मौजूद थे।
