मुबारकपुर (आजमगढ़) मुबारकपुर नगर के मोहल्ला शाह मोहम्मदपुर में रविवार को दिन में लगभग ढाई बजे सिया समुदाय के मुसलमानों ने धर्म गुरू आयतुल्ला सैय्यद अली खामनेई पर हुए आतंकी हमला का विरोध प्रदर्शन किया। अमेरिका इजराइल मुर्दाबाद का नारा भी लगाया। विरोध प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सी ओ सदर आस्था जायसवाल व थाना प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पाण्डेय । विरोध प्रदर्शनकारियों ने सीओ सदर को सम्बोधित कर एक ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपा। मुबारकपुर मोहल्ला शाह मोहम्मदपुर सिया समुदाय के मुसलमानोंआयतुल्ला सैय्यद अली खामनेई पर हुए हमला का विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अमेरिका और इजराइल का आतंकी हमला की कठोर निन्दा करते हैं। अमेरिका इजराइल मुर्दाबाद का नारा भी लगाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीओ सदर आस्था जायसवाल और थाना प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पाण्डेय और विरोध प्रदर्शन को समाप्त करवा दिया।इस अवसर पर विरोध प्रदर्शन करने वालों ने एक ज्ञापन राष्ट्रपति को सीओ सदर आस्था जायसवाल माध्यम से सौंपा। विरोध प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से कार्रवाई करने की मांग किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से हसन अख्तर, खुर्शीद बाकर,हसन अब्बास, ज़फ़र अब्बास मोहम्मद हैदर आदि मौजूद थे।
