फूलपुर आजमगढ़ ।फूलपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए वर्ष 2019 से 2025 तक दर्ज आबकारी अधिनियम के मामलों से संबंधित जब्त की गई लगभग 500 लीटर अवैध देशी शराब को विधिवत नष्ट कराया।यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार कोतवाल सच्चिदानन्द की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।थाना फूलपुर में आबकारी एक्ट के तहत दर्ज कुल 25 अभियोगों से संबंधित अवैध देशी शराब विभिन्न छापेमारी अभियानों के दौरान बरामद की गई थी।इन मामलों में विधिक प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत माननीय न्यायालय द्वारा जब्त शराब को नष्ट करने का आदेश पारित किया गया था। आदेश के अनुपालन में पुलिस प्रशासन ने थाना परिसर के पीछे गड्ढा खुदवाकर पूरी मात्रा में शराब को जमीन में दबाकर नष्ट कर दिया।इस दौरान प्रशासनिक पारदर्शिता और विधिक मानकों का विशेष ध्यान रखा गया। नष्टिकरण की पूरी प्रक्रिया मजिस्ट्रेट की देखरेख में संपन्न कराई गई ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।कार्रवाई के समय एसआई दयानंद,हेड मोहरिर प्रदीप भारती,दीवान निजामुद्दीन, दिनेश कुमार,उमेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी,होमगार्ड व चौकीदार मौजूद रहे।
