फूलपुर।रमजान और होली के मद्देनजर एसडीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने होली व रमजान के त्योहार को लेकर शांति बनाने की अपील की। कहा कि सोशल मीडिया पर चलने वाले फेक खबरों से बचने की सलाह दी।पवित्र रमज़ान भी चल रहा है इतना ध्यान रहे कि धार्मिक स्थलों पर रंग न पड़े सभी लोग मिलजुल कर पर्व मानये।कोतवाल सच्चिदानन्द ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।उन्होंने पुलिसकर्मियों को होलिका दहन वाले स्थलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।होली के दिन युवा लोग तेज बाइक चलाने से परहेज करे।किसी तरह की समस्या आने पर फोन पर अवश्य सूचित करे।होली का पर्व समरसता का प्रतीक होता है। इसे शांति पूर्ण माहौल में मनाएं। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष रत्नेश बिन्द,प्रधान अमित यादव,घनश्याम यादव, अजीज खान,प्रदीप भारती, नज़मुद्दीन,पवन जायसवाल, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
