मुबारकपुर (आजमगढ़) 13 फरवरी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जो बजट पेश किया है उसमें बुनकरों का विशेष ध्यान रखा गया है अटल बिहारी वाजपेई पावरलूम बुनकर विद्युत फ्लैट रेट योजना को बढ़ावा देने के लिए 44. 23 करोड़ स्वीकृत किया है यह बुनकर प्रतिनिधियों तथा बुनकर पंचायत की देन है के प्रदेश सरकार ने बुनकरों के मामले पर ध्यान आकर्षित किया सरकार द्वारा बुनकर हित में उठाए गए कदम का बुनकर नेता जावेद भारती ने स्वागत किया है वही हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग मंत्री माननीय राकेश सचान जी और राज्य मंत्री माननीय दानिश आजाद अंसारी का विशेष रूप से धन्यवाद किया है साथ ही इसे शीघ्र जमीनी सतह पर उतारने की मांग की है ताकि बुनकर समाज में जल्द खुशहाली आए
जावेद भारती ने पत्रकार वार्ता में हुए कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से छोटे-बड़े सभी बुनकरों का भला होगा तो बड़े बुनकरों को आगे आना चाहिए ताकि मंत्री गण को विशेष रूप से बधाई दी जा सके एवं स्वागत किया जा सके क्योंकि सामाजिक संगठनों के जिम्मे दार जब किसी मामले में सरकार की आलोचना करते हैं तो सुविधा मिलने की सूरत में गुणगान भी होना चाहिए यह सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी गण का दायित्व बनता है जावेद भारती ने कहा कि जब सरकार ने बजट में पावर लूम विद्युत फ्लैट रेट योजना के लिए बजट में बढ़ोतरी की है तो हमारे बीच के लोग भी बनी बुनकरों की मजदूरी बढ़ाएं इसी में भलाई है उन्होंने कहा कि बुनकर पंचायत का परिणाम आज सामने है समस्त बुनकर संगठन एवं बुनकर प्रतिनिधि बधाई के पात्र हैं भविष्य में भी तमाम बुनकर प्रतिनिधि संघर्ष के लिए तैयार रहें ताकि बुनकरों के अंदर पूरी तरह खुशहाली आए उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली मर्तबा किसी सरकार ने बुनकरों के लिए इतना बड़ा बजट दिया है अतः सरकार इसी आधार पर विद्युत फ्लैट रेट को कम करे ताकि बुनकर समाज राहत भरी सांस ले सके
