फूलपुर आजमगढ़ क्षेत्र पंचायत की बैठक शुक्रवार को फूलपुर ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव की अध्यक्षता में आयोजन किया गया।जिसमें पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई और विकास के नए प्रस्ताव क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों ने रखा।इस दौरान उनके द्वारा लाखों रूपये का प्रस्ताव पास किया गया।बैठक में खण्ड विकास अधिकारी इशरत रोमेल ने पिछली कार्यवाही सहित कराए गए कार्यों को सदन में पढ़कर बताया।नए कार्य और समस्या पर चर्चा के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधानों से अपनी बात रखने को कहा गया।क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया। किसी ने अपने क्षेत्र के रास्ते की समस्या तो किसी नाली की समस्या तो किसी ने नाले की समस्या से अवगत कराते हुए लगभग 104 प्रस्ताव दिया। प्रधानों और बीडीसी ने ब्लॉक प्रमुख से परिवार रजिस्टर की नकल बनवाने और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। जिसपर ब्लॉक प्रमुख अर्चना यादव और बीडीओ ने सख्त कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिव रोस्टर के अनुसार पंचायत भवन में बैठे तथा ग्रामीणों की समस्या सुने और जरूरत पड़ने पर परिवार रजिस्टर एवं अन्य कागजात उपलब्ध कराए। अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की बिजली समस्या आने पर 1912 यहां मुझसे संपर्क करे रीडिंग की समस्या अथवा निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साधिकारी डाक्टर मोहम्मद अजीम ने स्वास्थ्य संबंधी सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।जिसमें टीवी रोगियों को मुफ्त इलाज के साथ सरकार द्वारा एक हजार नकद राशि सरकार की तरफ से दिया जा रहा है।नसबंदी का विशेष कैंप लगाया जा रहा है। बैठक में चिकित्सा स्वास्थ, समाज कल्याण,स्वयं सहायता समूह,प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सदन में अपनी अपनी बात रखी।बैठक का संचालन खण्ड विकास अधिकारी इशरत रोमेल ने किया।इस अवसर पर एडीओ पंचायत उमाकान्त पाठक,लेखाकार जितेन्द्र मोदनवाल,जेई व देवेन्द्र सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव,समाज कल्याण अधिकारी गौरव यादव एपीओ राजीव मौर्या,समस्त प्रधान और बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
