कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने टिकुरिया पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
माहुल(आजमगढ़)मंगलवार को उत्तरप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने महाराजा सुहेलदेव की जयंती के उपलक्ष्य में 22 फरवरी को आयोजित ्समारोह स्थल का निरीक्षण किया।यह कार्यक्रम माहुल के टिकुरिया मैदान में होना है।इस दौरान उन्होंने तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। अनिल राजभर दोपहर 12 बजे टिकुरिया मैदान में पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने कार्यक्रम के लिए बनने वाले मंच,बैरिकेटिंग और वाहनों की पार्किंग के साथ ही साथ आवागमन के रास्ते आदि की कार्यकर्ताओं से विधिवत जानकारी ली।उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा के गोरखपुर क्षेत्र के उपाध्यक्ष रानू राजभर और लालगंज के जिला मंत्री दिलीप सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर रणनीति बनाते हुए कहा कि 15 फरवरी से समारोह के दिन तक वे क्षेत्र में बने रहेंगे।15 फरवरी को मार्टिनगंज और 20 फरवरी को फूलपुर विधानसभा के 20- 20 गावों में चौपाल लगाकर महाराजा सुहेलदेव की वीरगाथा से लोगों को अवगत कराएंगे। इस अवसर पर राम स्वारथ राजभर ,आशीष सिंह,विवेक राजभर,श्यामलाल राजभर,प्रमोद राजभर,सूर्यभान यादव, अच्छेलाल मौर्य आदि रहे। रामू राजभर ने 22 फरवरी को जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की लोगो से अपील किया।
