लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय नगर क्षेत्र के फोर लेन चौराहा पर दवा लेने पति के साथ जा रही 42वर्षीय रंजू राय की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई।देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मेहरो जगदीशपुर निवासी जय प्रकाश राय मंगलवार को अपनी पत्नी को बाइक पर बैठा कर सौ शैय्या चिकित्सालय पर दवा के लिए जा रहे थे कि फोर लेन चौराहा पर बाइक चिकित्सालय के तरफ मोड़े की पत्नी बगल से जा रही ट्रक से धक्का लगने के कारण गिर कर पहिया के नीचे आ गई और कुचल जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।आस पास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर लिया।स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच के शव, ट्रक व चालक को कब्जे में ले कर शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुट गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
